कोरबा से श्री रामलला दर्शन हेतु तीर्थ यात्रियों का शुभ प्रस्थान

Must Read


JB News Korba | मनीष जायसवाल

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम)” के अंतर्गत आज कोरबा नगर से तीर्थ यात्रियों का दल रवाना हुआ। यह यात्रा नगर पालिक निगम कोरबा के तत्वावधान में आयोजित की गई।

इस अवसर पर यात्रियों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ बस में सवार होकर “जय श्री राम” के जयघोष लगाए। यात्रा के लिए विशेष रूप से 2×2 लग्ज़री कोच बस की व्यवस्था की गई है, जिसमें श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

नगर निगम प्रशासन ने बताया कि यह यात्रा राज्य शासन की पहल पर आयोजित की जा रही है ताकि वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के दर्शन का अवसर प्राप्त हो सके।

यात्रा के सफल संचालन के लिए निगम प्रशासन, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय रही।

- Advertisement -
Latest News

CM बोले- रतनलाल डांगी शिकायतों से सरकार छवि खराब:रामनवमी महायज्ञ में भी हुए शामिल, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

जशपुर। सीनियर आईपीएस रतनलाल डांगी के सस्पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि...

More Articles Like This