नशे में वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 वाहन जब्त, कोर्ट में होगी पेशी,देखिए विडिओ

Must Read



“सजग कोरबा, सुरक्षित कोरबा” अभियान के तहत 17 दोपहिया और 7 चारपहिया वाहनों पर कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगा अभियान

कोरबा। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सुरक्षित कोरबा” अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान कुल 24 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए गए।
पुलिस ने सभी 24 चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान 17 दोपहिया एवं 7 चारपहिया वाहनों को जब्त किया गया।


पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए सभी 24 वाहनों को नियमानुसार माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा : सीएसईबी चौकी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर बवाल, पुलिस जांच में जुटी। दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष; तलवार और धारदार,देखिए विडिओ

कोरबा शहर के सीएसईबी चौकी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक...

More Articles Like This