SECL ऑफिसर कॉलोनी में 100–200 साल पुराने तीन विशाल सरई पेड़ काटे गए, रहवासियों में आक्रोश; जांच और कार्रवाई की मांग,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। SECL ऑफिसर कॉलोनी परिसर में पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। यहां वर्षों से खड़े तीन विशालकाय सरई (साल) के पेड़ों को अज्ञात लोगों द्वारा काट दिए जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी और आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


स्थानीय रहवासियों के अनुसार, काटे गए तीनों सरई के पेड़ पूरी तरह स्वस्थ और मजबूत थे। प्रत्येक पेड़ का तना करीब 1.5 मीटर चौड़ा तथा ऊंचाई लगभग 40 से 50 मीटर बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि इन पेड़ों को इतना विशाल बनने में लगभग 100 से 200 वर्ष का समय लगा होगा, इसलिए इनकी कटाई केवल पेड़ों का नुकसान नहीं बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक धरोहर और पर्यावरण पर बड़ा प्रहार है।


रहवासियों ने आरोप लगाया है कि यदि बिना वैधानिक अनुमति के पेड़ों की कटाई की गई है तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने प्रशासन, वन विभाग और संबंधित अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि पेड़ों की कटाई किसके निर्देश पर, किस उद्देश्य से और किन परिस्थितियों में की गई।


स्थानीय नागरिकों ने दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में सख्ती नहीं बरती गई तो भविष्य में भी पर्यावरण को इसी तरह नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आती रहेंगी।


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पेड़ों की कटाई किसकी अनुमति से की गई या इसके पीछे क्या कारण था। मामले को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। वहीं क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द जांच पूरी कर सच्चाई सार्वजनिक करने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा : सीएसईबी चौकी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर बवाल, पुलिस जांच में जुटी। दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष; तलवार और धारदार,देखिए विडिओ

कोरबा शहर के सीएसईबी चौकी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक...

More Articles Like This