कटघोरा से बड़ी खबर | खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 9 वाहन और 700 घन मीटर रेत जप्त

Must Read

JB News | मनीष जायसवाल
कटघोरा, 12 फरवरी 2026
कलेक्टर महोदय के निर्देश एवं उप संचालक, खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच अमले द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।


खनिज विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए कुल 9 वाहनों को जप्त किया है। जप्त वाहनों में –
2 ट्रक
4 हाइवा
1 जेसीबी
1 चैन माउंट मशीन
1 टिप्पर शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 700 घन मीटर रेत भी जप्त की गई है। जप्त सामग्री एवं वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मिट्टी, रेत एवं कोयला के अवैध उत्खनन और परिवहन के मामलों में की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध खनन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
प्रशासन की इस सख्ती से खनन माफियाओं में खलबली मच गई है।

- Advertisement -
Latest News

धरती ने उगला कहर…! 39 सेकंड में 7.5 तीव्रता के दो बड़े झटके…10 हजार मौतों की आशंका…मलबे में दबे हजारों लोग…देखिए विडिओ

रायपुर, 25 जून। Venezuela Earthquake : वेनेजुएला में बुधवार देर शाम धरती ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा देश दहल...

More Articles Like This