कोरबा से बड़ी खबर पुराने बस स्टैंड में शराब दुकान को लेकर विवाद तेज, जनता में आक्रोश

Must Read

कोरबा। पुराने बस स्टैंड स्थित शराब दुकान को लेकर लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के चलते इलाके का माहौल बिगड़ता जा रहा है। यहां नशा करने वालों की भीड़ लगी रहती है, जिससे महिलाओं और बच्चों को असुरक्षा महसूस हो रही है।

लोगों का आरोप है कि दुकान के आसपास आए दिन छेड़छाड़, मारपीट और गाली-गलौज की घटनाएं होती हैं। कई लोग नशे में धुत होकर यहीं आसपास सो जाते हैं, जिससे क्षेत्र की छवि खराब हो रही है। इसके अलावा दुकान के पास अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रहती है।

जनता का विरोध लगातार जारी है। नागरिकों ने आबकारी मंत्री से निवेदन किया है कि इस शराब दुकान को तत्काल हटाया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध और उग्र हो सकता है।

👉 स्थानीय लोगों का स्पष्ट कहना है कि महिलाओं और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए इस शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम! बारिश के बीच तैयारियां तेज, 51 हजार तक की श्रीकृष्ण मूर्तियां, पुलिस का सख्त अलर्ट,देखिए विडिओ

कोरबा। कोरबा शहर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के मंदिरों...

More Articles Like This