BIG NEWS : शराब घोटाले में नया मोड़: गिरिराज होटल संचालक और पुत्र को ACB ने दबोचा

Must Read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण/एंटी करप्शन ब्यूरो ने शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिराज होटल के संचालक नितेश पुरोहित और उनके पुत्र यश पुरोहित को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में दर्ज अपराध क्रमांक-04/2024, धारा-7, 12 भ्र.नि.अधि. 1988 (संशोधित 2018) एवं 420, 467, 468, 471, 120 बी भा.द.वि. के तहत दोनों आरोपियों को 19 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले, आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

मार्च 2024 से फरार चल रहे इन तीनों आरोपियों के पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय ने सितंबर 2024 और दिसंबर 2024 में “No coercive action” आदेश पारित किया था। आदेश के दौरान आरोपियों ने ब्योरो की पूछताछ में सहयोग नहीं किया। 17 सितंबर 2025 को न्यायालय ने रोक हटाई और इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

होटल व्यवसायी पिता-पुत्र आरोपियों को सिंडीकेट का प्रमुख सदस्य माना जाता है, जो आबकारी घोटाले की अवैध राशि का संग्रहण, भंडारण और वितरण कर रहे थे। आरोपियों को विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ.) जिला रायपुर में पेश किया गया और पूछताछ के लिए 25 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया। प्रकरण में आगे की कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
Latest News

KORBA BREAKING:दर्री हसदेव डेम में युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…

कोरबा,30 जून। जिले के दर्री थाना क्षेत्र स्थित हसदेव डेम में मंगलवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके...

More Articles Like This