कोरबा, 19 सितंबर 2025।
सिख पंथ के 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के पावन अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय धार्मिक यात्रा “हिंद दी चादर नगर कीर्तन” का आज कोरबा में भव्य स्वागत किया गया। यह ऐतिहासिक नगर कीर्तन यात्रा 21 अगस्त को गुरुद्वारा डुमरी साहिब (असम) से प्रारंभ हुई थी, जो विभिन्न राज्यों से होते हुए आज कोरबा पहुंची।
इस पवित्र अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहेब के समक्ष मत्था टेक कर जिलेवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए अरदास की।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कमला बरेठ, महामंत्री अजय विश्वकर्मा, मंत्री सतीश झा, मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता समेत पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं सिख समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां धार्मिक धुनों और “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
JB News Korba
मनिष जायसवाल















