भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का आत्मीय स्वागत

Must Read

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी के अल्पप्रवास पर कटघोरा पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कटघोरा विश्रामगृह में उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ.अवधेश जैन का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर संभाग सह प्रभारी राजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी जिला महामंत्री संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, मंडल महामंत्री समजीत सिंह सहित कटघोरा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।

- Advertisement -
Latest News

बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

रामलीला मैदान स्थित श्री गुंडिचा मंदिर में हुई भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र की स्थापनाबालकोनगर। भगवान जगन्नाथ की...

More Articles Like This