महापौर जीवर्धन चौहान ने किया नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Must Read

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 28 केलो बिहार कॉलोनी में लगभग 08 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर जीवर्धन चौहान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कौशलेश मिश्रा, एमआईसी सदस्य पंकज कंकरवाल, पार्षद आशीष ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।मंच पर कॉलोनीवासियों को संबोधित करते हुए महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि वित्तमंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में रायगढ़ शहर में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केलो बिहार कॉलोनी में लंबे समय से जल निकासी की समस्या बनी हुई थी, जिसे देखते हुए नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है।महापौर ने कहा कि नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और बरसात के दिनों में लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।कार्यक्रम में उपस्थित कॉलोनीवासियों ने पट्टा प्रदान कर मालिकाना हक दिलाने के लिए पुनः वित्तमंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि शहर में लगातार विकास कार्य होने से लोगों को सुविधाएं मिल रही हैं और वार्डों की तस्वीर बदल रही है।इस दौरान चित्रसेन पटेल, संजीव कुमार सेठी, सूर्यकुमार, कबीर पटेल, किंकर चौधरी, राजकुमार सारथी, अनीता नायक, युवा समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र पाणिग्रही, ओंकार पटेल, जयमंगल पटेल, मनोरंजन नायक, डॉ. पासवान, दीपक सिंह, संतोष चंद्रा सहित बड़ी संख्या में रहवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

रामलीला मैदान स्थित श्री गुंडिचा मंदिर में हुई भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र की स्थापनाबालकोनगर। भगवान जगन्नाथ की...

More Articles Like This