संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा गुरुवार को सीएसईबी स्थित सीनियर क्लब में “संविधान हत्या दिवस” के अवसर पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताते हुए उस दौर में लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हुए कथित हमलों को याद किया।


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्या भारती के प्रांतीय अध्यक्ष जुड़ावन ठाकुर ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल देश के लोकतांत्रिक इतिहास पर एक काला धब्बा है। उन्होंने कहा कि उस दौरान मौलिक अधिकारों का हनन हुआ, प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई और लाखों लोगों की आवाज दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने नई पीढ़ी को आपातकाल की वास्तविकता से अवगत कराने की आवश्यकता पर जोर देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का आह्वान किया।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक लागू आपातकाल लोकतंत्र के दमन का प्रतीक रहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान करीब एक लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया और हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक नेताओं तथा पत्रकारों को विभिन्न कानूनों के तहत जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए देशवासियों को सदैव सजग रहना चाहिए।
कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए संविधान की गरिमा तथा लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री संजय शर्मा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ नेता विकास अग्रवाल, योगेश जैन, रेणुका राठिया, नवीन अरोड़ा, कमला बरेठ, सतीश झा, नवीन मारकंडे, अर्जुन गुप्ता, योगेश मिश्रा, मनोज लहरे, मनीष मिश्रा, प्रीति स्वर्णकार, अजय चंद्रा, कुलसिंह कंवर, प्रकाश अग्रवाल, राजेश लहरे, द्वारिका शर्मा, मोंटी पटेल, अविनाश दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
JB News Korba | मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

“संविधान हत्या दिवस” पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले— आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार,देखिए विडिओ

कोरबा/रायपुर। 25 जून को मनाए जा रहे "संविधान हत्या दिवस" के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

More Articles Like This