कोरबा। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा कोरबा के कार्यालय में संरक्षक रामसिंह अग्रवाल के मार्गदर्शन में बहरापन दूर करने हेतु मानवीय सेवा अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में एक जरूरतमंद व्यक्ति को श्रवण यंत्र प्रदान कर सहायता की गई।
पुरानी बस्ती, कोऑपरेटिव बैंक के पास निवासी सुजीत जयसवाल को लंबे समय से सुनाई देने में परेशानी हो रही थी। चिकित्सकीय जांच के उपरांत डॉक्टर द्वारा श्रवण यंत्र लगाने की सलाह दी गई, किंतु आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे इसे खरीदने में असमर्थ थे। इस पर उन्होंने रेड क्रॉस के संरक्षक रामसिंह अग्रवाल को मेडिकल रिपोर्ट सहित मौखिक एवं लिखित आवेदन प्रस्तुत किया।
आवेदन पर तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए दिनांक 05 जनवरी 2026 को रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सुजीत जयसवाल को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र मिलने पर सुजीत जयसवाल ने रेड क्रॉस के संरक्षक रामसिंह अग्रवाल के प्रति सादर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जफर अली, सदाराम चंद्रा, फागुलाल चंद्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रेड क्रॉस सोसाइटी का यह प्रयास समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बना है।
Must Read
- Advertisement -















