Tuesday, February 17, 2026

CG :बेलगाम होते रेत माफिया अब जान लेने पर उतारू, गुर्गों के हमले में जान बचाकर भागा पटवारी ,मीडियाकर्मी पर हमला कर हाइवा चढ़ाने की कोशिश ….

Must Read

बालोद। छत्तीसगढ़ में बेलगाम होते रेत माफिया अब जान लेने पर उतारू हो गए हैं। बलरामपुर के बाद अब बालोद जिले में रेत माफिया के गुर्गो ने राजस्व टीम के सामने ही पत्रकार पर जानलेवा हमला कर जान से मारने की कोशिश की। रेत के अवैध भंडारण की शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी जिसका कव्हरेज करने के दौरान गुर्गो ने मीडिया कर्मी पर राॅड से हमला कर उस पर हाईवा चढ़ाने की कोशिश की। घटना के बाद पटवारी ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

रेत माफियाओं के आतंक का ये पूरा मामला बालोद जिला के पुरुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां स्थानीय नदियों से रेत तस्कर अवैध रूप से रेत का खनन कर बड़ी मात्रा में भंडारण कर रहे है। रेत के अवैध भंडार की शिकायत गुरुर तहसील में हुई थी। शिकायत के आधार पर मंगलवार शाम पटवारी डोमेंद्र मंडावी जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग की टीम के मौके पर पहंुचने पर कवरेज के लिए मीडियाकर्मी भी पहुंच गये। मीडियाकर्मियों को देखने के बाद रेत का भंडारण करने वाले और उनके गुर्गे नाराज हो गये। मीडियाकर्मी मौके पर रेत के भंडारण के संबंध में पक्ष लेने की कोशिश कर रहे थे। जिससे नाराज होकर उनके साथ विवाद करने के बाद जमकर मारपीट कर दी गयी।

इस दौरान हालात बिगड़ते देख और पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद पटवारी सहित सभी लोग मौके से जान बचाकर भाग गये। उधर इस घटना में स्थानीय मीडियाकर्मी कृष्णा गंजीर को गंभीर हालात में धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित शख्स ने आरोपियों पर जानलेवा हमला और हाईवा से कुचलने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस हरकत में आयी। आनन फानन में पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।
रेत के भंडारण की जांच करने पहुंचे पटवारी डोमेन्द्र मंडावी ने बताया कि उन्हे एसडीएम और तहसीलदार ने जांच का निर्देश दिया था। अधिकारियों ने रेत भंडारण का जांच प्रतिवेदन तैयार करने कहा गया था। राजस्व विभाग की टीम मौके पर अपनी कार्रवाई कर रही थी। तभी एकाएक

मीडियाकर्मी को वहां मारते देख वह हड़बड़ा गया। पटवारी ने बताया कि माहौल बिगड़ने के बाद किसी तरह उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचायी। पटवारी ने बताया कि वहां से निकलने के बाद उसने तुरंत थाना पहुंचकर इस घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही अपने उच्च अधिकारियों को दी।

0 कानून व्यवस्था पर उठने लगा सवाल….!

बालोद जिले में मीडियाकर्मी पर हुए जानलेवा हमले की घटना के बाद एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। घटना के बाद आनन फानन में पुलिस ने इस वारदात में शामिल आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की गयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में शामिल उमेश्‍वर उर्फ ओमू साहू, रविकांत साहू न‍िवासी गुरूर एवं उसके अन्य 7-8 साथियों के खिलाफ BNS की धारा 109, 190, 191(2), 191(3), 296, 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, कुछ की तलाश जारी है।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This