Sunday, February 15, 2026

CG Crime : फाइनेंस कर्मचारियों की गुंडागर्दी, हमला कर कस्टमर को किया अधमरा

Must Read

भिलाई : भिलाई में IDFC फर्स्ट बैंक के फाइनेंस डिपार्टमेंट के कुछ लोगों ने किस्त ना पटाने पर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने डंडे से मारकर युवक का सिर फोड़ दिया और चले गए। बाद में घायल को देर रात लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया। घटना सुपेला थाना क्षेत्र के फरीदनगर की है।

फरीदनगर निजामी चौक निवासी सैफअली ने बताया कि सय्याद फारुख उनका भांजा लगता है। सोमवार रात उन्हें सूचना मिली थी कि निजामी चौक में फारुख से फाइनेंस वालों का झगड़ा हुआ है। इसके बाद फारुख को बाइक में बैठाकर सुपेला थाना ले गए। वहां से पुलिसवालों ने उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

सैफअली फारुख को लेकर सुपेला अस्पताल पहुंचा। उसके सिर में गहरी चोट होने से काफी खून बह गया था। अस्पताल में उसके घाव की ड्रेसिंग की गई और तीन से चार टांके लगाए गए। उपचार के बाद फारुख सुपेला थाने पहुंचा और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This