CG NEWS:क्रेन की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, पहचान के लिए तिल्दा पुलिस की अपील

Must Read

तिल्दा नेवरा,31जनवरी 2025 । तिल्दा नेवरा स्थित तुलसी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किशोर क्रेन की चपेट में आ गया।

मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 15 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसने नीले रंग का हाफ शर्ट और काले रंग का हाफ पैंट पहन रखा था।

तिल्दा पुलिस ने समाचार के माध्यम से अपील की है कि यदि कोई इस लड़के को पहचानता हो तो तुरंत तिल्दा नेवरा थाने में संपर्क करें, ताकि मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

- Advertisement -
Latest News

हाथियों के साथ खिलवाड़ पड़ा भारी, पत्थरबाजी और पटाखों से मचाई अफरा-तफरी, कार्रवाई की तैयारी

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम छर्रा टांगर में हाथियों को भगाने के दौरान कुछ बच्चों और...

More Articles Like This