CG : उफ उफ गर्मी,हाय हाय गर्मी ,45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा ,हीटवेव का अलर्ट ,कई जगह गरज -चमक ,हल्की बारिश के भी आसार ….

Must Read

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि उसके बाद हल्की गिरावट हो सकती है। इस दौरान हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है।

प्रदेश में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल को कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। हालांकि, इसके साथ ही हीटवेव का असर भी बना रहेगा।


राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके साथ ही शहर में हीटवेव जैसी स्थिति रहने की आशंका जताई गई है।

- Advertisement -
Latest News

🚨 कोरबा में NHAI के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! जाम से परेशान यात्रियों के मामले में न्यायालय में परिवाद दायर,देखिए विडिओ

कोरबा, छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर मदनपुर घाट में ट्रेलर दुर्घटना के बाद कई घंटों तक आवागमन बाधित रहने के...

More Articles Like This