सोशल मीडिया पर बस किराया बढ़ने की खबर भ्रामक, कोरबा बस स्टैंड में यात्रियों और संचालकों ने किया खंडन

Must Read


कोरबा। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण छत्तीसगढ़ में बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। हालांकि, जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई दे रही है।


इसी दावे की सच्चाई जानने के लिए Manish Jaiswal news की टीम कोरबा के नया बस स्टैंड पहुंची, जहां बस संचालकों, कर्मचारियों और यात्रियों से बातचीत की गई। सभी ने एक स्वर में बताया कि वर्तमान समय में किसी भी प्रकार की किराया वृद्धि लागू नहीं हुई है और यात्री पहले की तरह ही निर्धारित किराया देकर सफर कर रहे हैं।
जानकारों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में बस किराया परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किया जाता है। जब तक विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया जाता, तब तक किराए में किसी प्रकार का बदलाव लागू नहीं माना जाता। हाल के दिनों में बस संचालकों द्वारा किराया बढ़ाने की मांग जरूर उठाई गई है, लेकिन अभी तक सरकार या परिवहन विभाग द्वारा नई दरें लागू किए जाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा कि बिना आधिकारिक पुष्टि के ऐसी जानकारी साझा करने से यात्रियों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है।
फिलहाल कोरबा सहित पूरे प्रदेश में बसों का संचालन पुराने किराए पर ही जारी है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें।
ग्राउंड रिपोर्ट : Manish Jaiswal

- Advertisement -
Latest News

समितियों की 80 फीसदी तैयारी पूरी, पंडालों से मंदिरों तक सजावट तेज / 11 अक्टूबर से देवी आराधना, शहर में अनेक स्थानों पर दुर्गा...

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के आगमन के साथ ही कोरबा शहर देवी आराधना के रंग में रंगने की तैयारी में...

More Articles Like This