छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सडक हादसे मे गया, झाँसी में इलाज जारी

Must Read

रायपुर, 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उन्हें कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, किरण सिंह देव गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम गए थे। दर्शन के बाद लौटते समय झांसी और ललितपुर के बीच सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

हादसे के समय किरण सिंह देव के साथ उनके पीएसओ (PSO) भी वाहन में मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। करीबी सूत्रों के अनुसार, किरण सिंह देव की स्थिति स्थिर है और किसी गंभीर खतरे की आशंका नहीं है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

- Advertisement -
Latest News

Breaking Korba: कलेक्टर ने DEO को थमाया नोटिस..3 दिन में मांगा जवाब..शिक्षा विभाग में हड़कंप…

कोरबा।  जिले में प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बड़ा संदेश दिया है। जनदर्शन में आए आवेदनों के समय पर...

More Articles Like This