कोरबा/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की बेटी और सतनामी समाज की गौरव डॉ. बरखा रानी कुर्रे को नई दिल्ली में HonorEdge Awards Association की ओर से Honorary Doctorate Award (मानद डॉक्टरेट सम्मान) से सम्मानित किया गया। 8 अगस्त 2026 को आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. बरखा रानी कुर्रे को यह सम्मान Hearing Aid Technology एवं Speech Rehabilitation के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक प्रभाव के लिए दिया गया।
श्रवण एवं वाणी पुनर्वास के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. बरखा रानी कुर्रे जरूरतमंद लोगों तक श्रवण परीक्षण, हियरिंग एड और स्पीच-लैंग्वेज रिहैबिलिटेशन जैसी सेवाएं पहुंचाने के साथ जनजागरूकता एवं सेवा कार्यों में भी लगातार योगदान दे रही हैं।

दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से सतनामी समाज और छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों ने कहा कि डॉ. बरखा रानी कुर्रे की यह उपलब्धि पूरे समाज और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और सेवा भावना से समाज की बेटियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. बरखा रानी कुर्रे ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और मानव सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा देता है।
छत्तीसगढ़ की बेटी का दिल्ली में सम्मान—सतनामी समाज के साथ पूरे प्रदेश के लिए गौरव का पल।
















