कटघोरा के जंगल में हाथियों की अठखेलियां, तालाब में जलक्रीड़ा का खूबसूरत नजारा कैमरे में कैद,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा/कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल से एक मनमोहक वीडियो सामने आया है, जिसमें लगभग 16 हाथियों का दल जंगल के बीच स्थित एक तालाब में जमकर जलक्रीड़ा करता नजर आ रहा है। हाथियों की मस्ती और प्राकृतिक वातावरण का यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वीडियो में हाथी पहले तालाब में नहाते और पानी में खेलते दिखाई देते हैं। इसके बाद वे अपनी सूंड से शरीर पर मिट्टी और धूल उड़ाते नजर आते हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, हाथी ऐसा अपनी त्वचा को ठंडा रखने और धूप व कीड़ों से बचाव के लिए करते हैं।


यह नजारा प्रकृति प्रेमियों को खूब आकर्षित कर रहा है। हालांकि वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के झुंड के पास न जाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और जंगल क्षेत्र में पूरी सावधानी बरतें, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
JB News Korba | मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

मातृत्व नीलामी पर चढ़ा, खरीदार पूंजीपति निकले: पत्थलगांव बना ‘बच्चा बिक्री’ का नया हॉटस्पॉट!

पत्थलगांव। "माता कुमाता नहीं होती..."—लीजिए, इस सदियों पुरानी घिसी-पिटी कहावत पर पत्थलगांव के तिलडेगा (शांतिपारा) से एक करारा तमाचा...

More Articles Like This