संस्कार से सशक्त बालक, सशक्त भारत की पहचान : भारत विकास परिषद का नि:शुल्क बाल संस्कार शिविर शुरू,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। भारत विकास परिषद, कोरबा शाखा द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं भारतीय संस्कारों के संवर्धन के उद्देश्य से आवासीय नि:शुल्क बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 28 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित होगा।


शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी, बुधवारी, कोरबा में किया जा रहा है। शिविर में बच्चों को नैतिक शिक्षा, भारतीय संस्कृति, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, योग, देशभक्ति एवं सामाजिक मूल्यों से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में संस्कार, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है, ताकि वे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। परिषद का मानना है कि “संस्कार से सशक्त बालक ही सशक्त भारत की पहचान है।”
संस्था ने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों को शिविर में शामिल कराने की अपील की है, ताकि नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों से जुड़कर एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान दे सके।

- Advertisement -
Latest News

दीपावली से पहले सड़कों पर उतर सकती हैं 40 ई-बसें

कोरबा। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए नगर निगम की ओर से...

More Articles Like This