प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं- कलेक्टर

Must Read

कोरबा, 10 जून 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ,महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति का विभागवार एवं नोडल अधिकारीवार गहन परीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री दुदावत ने आवास पूर्णता के मासिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा आवास निर्माण की नियमित समीक्षा की जाए। साथ ही मैदानी अमला लगातार ग्राम भ्रमण कर निर्माणाधीन आवासों की निगरानी करे तथा हितग्राहियों को शीघ्र आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित करे।

बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा- आरईएस के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कई कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने पीएम जनमन आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की भी समीक्षा करते हुए सभी लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में निर्मित सामुदायिक शौचालयों एवं शॉप सहित शौचालय परिसरों में बिजली, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी सार्वजनिक शौचालय बंद अथवा ताले से जड़ा हुआ नहीं मिलना चाहिए। इसके साथ ही प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तथा फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए

- Advertisement -
Latest News

आरटीओ कार्यालय के सामने संचालित दुकानों को हटाने से पहले हो पुनर्वास, महापौर संजू देवी राजपूत ने दिए निर्देश

कोरबा, 10 जून 2026। आरटीओ कार्यालय के सामने वर्षों से संचालित ठेलों और दुकानों को हटाने के प्रस्ताव के बीच...

More Articles Like This