महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस कर रही राजनीतिक नौटंकी — डॉ. राजीव सिंह

Must Read

रायपुर संगठन सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले — अपने भ्रष्टाचार और विफलताओं को छिपाने जनता को कर रही गुमराह

रायपुर/कोरबा। बालकोनगर के परसाभाठा चौक में कांग्रेस द्वारा महंगाई को लेकर किए गए धरना-प्रदर्शन पर भाजपा नेता एवं रायपुर संगठन सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए इसे “राजनीतिक नौटंकी” करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज महंगाई के नाम पर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, जबकि देश की जनता कांग्रेस शासनकाल की महंगाई, भ्रष्टाचार और आर्थिक बदहाली को कभी भूल नहीं सकती।
डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि होती रही, रसोई गैस आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रही थी और देश में भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े घोटालों ने जनता का भरोसा तोड़ दिया था। उस समय कांग्रेस नेताओं को गरीब, किसान और मध्यम वर्ग की परेशानियां दिखाई नहीं देती थीं, लेकिन आज जब जनता कांग्रेस को नकार चुकी है, तब वह धरना-प्रदर्शन कर सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में 2G घोटाला, कोयला घोटाला और कॉमनवेल्थ घोटाला जैसे मामलों ने पूरे देश को शर्मसार किया। कांग्रेस ने वर्षों तक सत्ता का उपयोग विकास के बजाय भ्रष्टाचार और राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया।
डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, मजबूत अर्थव्यवस्था और वैश्विक सम्मान की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार गरीबों, किसानों और मध्यम वर्ग के हित में लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उज्ज्वला योजना से करोड़ों परिवारों को गैस कनेक्शन मिला, प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को पक्के मकान मिले, मुफ्त राशन योजना से जरूरतमंदों को राहत मिली और किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को सीधे आर्थिक सहायता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, वैश्विक युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद भारत ने आर्थिक स्थिरता बनाए रखी है। भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस केवल विरोध, भ्रम और नकारात्मक राजनीति करने में लगी हुई है।
डॉ. राजीव सिंह ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपने शासनकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए, जब देश और प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े थे, बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं से जनता परेशान थी तथा भ्रष्टाचार चरम पर था। आज जब देश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, तब कांग्रेस जनता का ध्यान भटकाने के लिए धरना-प्रदर्शन और ड्रामेबाजी का सहारा ले रही है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस की राजनीति को पूरी तरह समझ चुकी है। जनता विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है तथा केवल विरोध की राजनीति करने वालों को लगातार लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दे रही है।

- Advertisement -
Latest News

PM Modi Cabinet Meeting : PM मोदी की आज बड़ी बैठक…! बड़े फैसले के साथ मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा तेज

नई दिल्ली, 21 मई। PM Modi Cabinet Meeting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित ‘सेवा...

More Articles Like This