बागों क्षेत्र में तीसरे दिन भी अंधेरा, भीषण गर्मी में लोग परेशान; कई गांवों में बिजली ठप, मरम्मत जारी

Must Read

पोंडी उपरोड़ा। बागों डीसी क्षेत्र के पचरा, मड़ई, बरुदखार, गुरसिया, बाला पचरा, कोनकोना, , सरभोका, रिंगनिया सहित कई गांवों में लगातार तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य कई गांवों में भी बिजली नहीं होने की सूचना मिल रही है, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रभावित हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से बिजली गुल रहने के कारण पेयजल संकट गहरा गया है, क्योंकि मोटर पंप बंद पड़े हैं। मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कामकाज पर भी इसका असर पड़ा है। भीषण गर्मी के चलते लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बागों डीसी से करीब 5 किलोमीटर दूर एक बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण आपूर्ति बाधित हुई है। मौके पर मरम्मत कार्य जारी है। विभाग का कहना है कि जल्द ही बिजली बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
हालांकि, लगातार हो रही देरी से ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।

- Advertisement -
Latest News

कटघोरा-उरगा एनएच से प्रभावित भूमि को छोड़कर शेष भूमि की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक हटाने उद्योग मंत्री ने कलेक्टर को लिखा पत्र

कोरबा, 18 अगस्त 2026। कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र के नागरिकों एवं भूमि स्वामियों...

More Articles Like This