कोरबा में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन 14 मार्च को, ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी ने शहरवासियों को दिया आमंत्रण

Must Read


कोरबा। माहे रमजान की बरकतों के बीच शहर में भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी कोरबा द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। कमेटी की ओर से सभी जेंट्स और लेडिस को इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।


कार्यक्रम के अनुसार 14 मार्च (24 रमजान), शनिवार को यह इफ्तार दावत आयोजित होगी। कार्यक्रम का आयोजन मेहर वाटिका, दुरपा रोड, कोरबा में किया जाएगा। कमेटी ने शहर के तमाम लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर रोजेदारों के साथ इफ्तार करें और रमजान की बरकतों में शरीक होकर अज्र-ओ-सवाब हासिल करें।
इस आयोजन की मेजबानी ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी कोरबा कर रही है। कमेटी के पदाधिकारियों में सोहेल अहमद (सदर), गुलाम शेखानी (सेक्रेटरी), साबिर खान (कैशियर) सहित आबिद अली, जासिद, हाजी सय्यद अबरार अली, सिद्दीक रजा, मो. अलसमद, नियाज आलम, शाहनवाज आलम, शहरोज, आफताब सलमानी, अमान अली, शाहिद खान, मुनीर अहमद, मो. आरिफ और सोहराब शामिल हैं।
कमेटी के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर इफ्तार में शरीक हों और रमजान के इस पाक महीने की खुशियों को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This