कोरबा। DMF मद से शहर में कराए जा रहे वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मौजूदा कार्यों की समीक्षा, स्थल निरीक्षण और तकनीकी जांच की मांग की है।
ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि शहर में सड़क किनारे वृक्षारोपण जरूरी है, लेकिन पौधे लगाने से पहले भविष्य की यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सड़क चौड़ीकरण और विद्युत सुरक्षा को ध्यान में रखना भी जरूरी है।
⚡ बिजली लाइनों के नीचे पौधारोपण पर चिंता
कांग्रेस ने विद्युत लाइनों के नीचे अथवा उनके समीप किए जा रहे वृक्षारोपण को गंभीर विषय बताते हुए विद्युत विभाग से तकनीकी परीक्षण और अनुमति के बाद ही ऐसे स्थानों पर पौधे लगाने की मांग की है।
🌳 पुराने वृक्षारोपण कार्यों का हिसाब और समीक्षा की मांग
ज्ञापन में पूर्व में DMF मद से कराए गए वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की वर्तमान स्थिति सामने रखने की मांग की गई। कांग्रेस ने सरस्वती शिशु मंदिर से नगर निगम कार्यालय तक किए गए वृक्षारोपण और अंधरी कछार स्कूल के पास लगाई गई फैंसी ग्रास का उदाहरण देते हुए पुराने कार्यों की समीक्षा की मांग की।
कांग्रेस की मांग है कि DMF की राशि खर्च करने से पहले कार्यों की उपयोगिता, गुणवत्ता, रखरखाव और दीर्घकालीन परिणाम सुनिश्चित किए जाएं।
📢 JB NEWS KORBA
मनीष जायसवाल | कोरबा, छत्तीसगढ़
👉 खबर अच्छी लगे तो JB News Korba को Subscribe करें, Like करें, Comment करें और Share जरूर करें।

















