कोरबा में ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान का असर, 11 गुंडा बदमाशों के घर पहुंची पुलिस,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस का “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना कोतवाली और चौकी मानिकपुर पुलिस ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में सघन मोटर साइकिल एवं पैदल पेट्रोलिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की।

पुलिस टीम ने पुराने बस स्टैंड, सीतामणी चौक, मोतीसागरपारा, पावर हाउस रोड, राताखार चौक, सर्वमंगला, फोकटपारा, पानी टंकी मोहल्ला, शुभम ब्लॉक, मुड़ापार, रविशंकर नगर और अमरेया पारा सहित कई क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की समझाइश भी दी गई।

अभियान के दौरान थाना कोतवाली एवं चौकी मानिकपुर क्षेत्र के 11 गुंडा बदमाशों के घर पहुंचकर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने सभी को भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध से दूर रहने की सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि यदि दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए गए तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा पुलिस ने कहा कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिलेभर में सघन पेट्रोलिंग, निगरानी और जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो।

पJB News Korba Chhattisgarh | Manish Jaiswal JB

- Advertisement -
Latest News

🛑 कोरबा ब्रेकिंग | “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बैंक कैश वैन चालकों और सुरक्षा गार्डों को दी गई सुरक्षा की सीख,देखिए...

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और बैंक कैश परिवहन की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...

More Articles Like This