एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिली रफ्तार, कलेक्टर-आयुक्त ने किया वृक्षारोपण

Must Read

कोरबा, 20 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सोमवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ शहर के नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग के समीप मुख्य मार्ग पर पौधरोपण किया।

इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही हरित कोरबा का सपना साकार हो सकता है।

जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से यह अभियान 18 जुलाई से शुरू किया गया है। अभियान के तहत अगले 60 दिनों तक लगातार शहर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। अभियान की शुरुआत घंटाघर ओपन थिएटर मैदान से हुई थी और तीसरे दिन मल्टीलेवल पार्किंग के सामने मुख्य मार्ग पर पौधरोपण किया गया।

इस दौरान एडीएम देवेन्द्र पटेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, जोन कमिश्नर रूचि साहू और सुनील टांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर सहित निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे भी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

- Advertisement -
Latest News

SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत होंगी छत्तीसगढ़ की उपलब्धियां, विकास की संभावनाएं और निवेश के अवसरCEO राउंडटेबल में सिंगापुर...

More Articles Like This