वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी कापन में क्षेत्रीय सभा एवं अघरिया सामुदायिक भवन के उद्घाटन तथा बलौदा में स्वर्ण मंडपम सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल

Must Read

जांजगीर-चांपा 28 मई 2026/ वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ. पी. चौधरी आज जांजगीर-चांपा जिले के कापन में आयोजित अखिल भारतीय अघरिया समाज के क्षेत्रीय सभा एवं अघरिया सामुदायिक भवन उद्घाटन  एवं नगर पंचायत बलौदा में स्वर्ण मंडपम सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। अखिल भारतीय अघरिया समाज के क्षेत्रीय सभा एवं अघरिया सामुदायिक भवन उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा, संस्कार और अवसर प्रदान कर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकजुटता, सकारात्मक सोच और सामुदायिक भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा किसानों, युवाओं और समाज के हर वर्ग के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने समाजजनों से एकजुट होकर शिक्षा और संस्कार के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता में निहित होती है। उन्होंने कहा कि अघरिया समाज शिक्षा, कृषि एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है और समाज के पदाधिकारियों के नेतृत्व में विकास के कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े ने कहा कि इस सामुदायिक भवन का उद्घाटन समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह भवन सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए समाज को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम में सामाजिक पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया ।

नगर पंचायत बलौदा के जंगलवा डबरी में स्वर्ण मंडपम सामुदायिक भवन के लोकार्पण अवसर पर श्री चौधरी ने समाजजनों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, संगठन और संस्कारों से ही संभव है।उन्होंने स्वर्णकार समाज द्वारा किए गए कार्यों के लिए प्रशंसा कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।सांसद कमलेश जांगड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को शुभकामनाएँ दीं । छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने भी संबोधित किया ।

इस अवसर पर  पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष कविता डहरिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, कार्तिकेश्वर श्रवणकार, अमर सुल्तानिया सहित जनपद पंचायत अकलतरा अध्यक्ष शकुन देव अघरिया, शंकरलाल गौतम, संगीता देवेंद्र गौतम, आकाश सिंह, विकाश शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं नागरिक उपस्थित थे।

- Advertisement -
Latest News

अपोलो अस्पताल में पिता की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग, पुत्र ने कलेक्टर-एसपी संभाग आयुक्त समेत अन्य को सौंपा ज्ञापन

गेवरा-दीपका। कोरबा जिले के ग्राम मलगांव हरदी-बाजार दीपका निवासी राजेश कुमार जायसवाल ने अपने पिता की उपचार के दौरान...

More Articles Like This