दुर्ग में VIP कल्चर पर बवाल: महापौर के पीछे हथियारबंद जवान ने पकड़ा छाता, VIDEO वायरल होते ही उठे सवाल,देखिए विडिओ

Must Read

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार मामला एक वायरल वीडियो को लेकर सामने आया है, जिसमें सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक हथियारबंद पुलिस जवान निरीक्षण के दौरान महापौर के पीछे-पीछे छाता लेकर चलता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शहर में VIP कल्चर, पुलिस व्यवस्था और वर्दी की गरिमा को लेकर बहस तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार महापौर अलका बाघमार औद्योगिक नगर वार्ड 17-18 स्थित शक्ति नगर तालाब के निरीक्षण के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान बनाया गया वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवान कंधे पर रायफल टांगे और हाथ में छाता पकड़े महापौर को धूप से बचाते हुए चल रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी संगठनों और आम लोगों ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस जवानों की जिम्मेदारी सुरक्षा देना है, न कि VIP सुविधा उपलब्ध कराना। कई लोगों ने इसे वर्दी और जवानों के सम्मान के खिलाफ बताया है।

एनएसयूआई ने भी मामले को लेकर महापौर पर निशाना साधा है। संगठन का कहना है कि जनता जनप्रतिनिधियों को सेवा के लिए चुनती है, किसी राजशाही संस्कृति के लिए नहीं। जवानों से छाता पकड़वाना गलत संदेश देता है और इससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित होती है।

फिलहाल यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

- Advertisement -
Latest News

सरस्वती शिशु मंदिर, शिवनगर रूमगरा में माँ सरस्वती मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न

रथ यात्रा के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजनमुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने विद्यालय की...

More Articles Like This