गोडमा में निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर आयोजित, पशुधन टीकाकरण व कृत्रिम गर्भाधान पर दिया गया जोर

Must Read

कोरबा। पशुधन विकास विभाग कोरबा द्वारा कोरबा पशु औषधालय कोरकोमा अंतर्गत ग्राम गोडमा, विकासखंड कोरबा में निःशुल्क पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालकों को पशुधन के स्वास्थ्य संरक्षण, रोगों की रोकथाम तथा आधुनिक पशुपालन पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान पशुओं का बाँझपन परीक्षण, डीवर्मिंग (कृमिनाशक दवा), रैबीज से बचाव एवं टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही पशुपालकों को समय-समय पर होने वाले भू-जन्य रोगों से बचाव के लिए रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण करवाने और पशुधन की सुरक्षा के लिए विभागीय कर्मचारियों को सहयोग करने की अपील की गई।
इस अवसर पर पशुपालकों को मादा गौ एवं भैंस वंशीय पशुओं में अधिक से अधिक कृत्रिम गर्भाधान करवाने के लिए भी प्रेरित किया गया, जिससे पशुधन की नस्ल सुधार और उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके।
विभाग द्वारा आगामी 15 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक खुरपका-मुँहपका (FMD) राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के सातवें चरण के प्रचार-प्रसार के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया गया। शिविर के माध्यम से पशुपालकों को अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाने की सलाह दी गई, ताकि पशुधन को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।
पशुपालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पशुपालकों से अपील की कि वे विभाग द्वारा संचालित टीकाकरण एवं उपचार कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने पशुधन को स्वस्थ रखने में सहयोग करें।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This