प्रसव जटिलता से जूझ रही गाय की सफल सर्जरी, पशु चिकित्सकों की तत्परता से बची जान

Must Read

कोरबा। गुरुवार की रात सतनाम नगर निवासी अनिल कुमार की गाय में गंभीर प्रसव जटिलता (डिस्टोशिया) की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी अभिषेक श्रीवास मौके पर पहुंचे और रात लगभग 2 बजे तक पशु की स्थिति को स्थिर रखते हुए प्रसव कराने का प्रयास करते रहे, लेकिन भ्रूण को पूर्ण रूप से बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया।


इसके बाद शुक्रवार सुबह डॉ. अंकित शुक्ला, डॉ. सतीश राठौर तथा सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी अभिषेक श्रीवास की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आवश्यक शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) कर मृत भ्रूण को सफलतापूर्वक बाहर निकाला।


समय पर किए गए उपचार और चिकित्सकों की तत्परता के कारण गाय की जान बचा ली गई। फिलहाल पशु की स्थिति संतोषजनक और स्थिर बताई जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

बाइक रैली के लिए 5 लीटर पेट्रोल! ‘सेवा यात्रा’ में ईंधन का इंतजाम किसने किया? फाइनेंसर कौन?

बाइक रैली में 5 लीटर पेट्रोल के इंतजाम को लेकर सियासी चर्चा तेज। ‘सेवा यात्रा’ के ईंधन खर्च का...

More Articles Like This