KORBA : जनजातीय गौरव दिवस में करमा की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर घोटमार की “जय ठाकुर देव महिला करमा पार्टी” ने राष्ट्रपति समेत जनता को किया मंत्रमुग्ध कर हासिल किया तृतीय स्थान ,बढ़ाया जिले का मान

Must Read

अम्बिकापुर – कोरबा । जनजातीय गौरव दिवस 2025 अंतर्गत दिनांक 19 एवं 20 नवम्बर को राज्य स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पी.जी. कॉलेज मैदान अंबिकापुर, जिला सरगुजा में आयोजित किया गया था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 20 नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई । राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से कई जनजातीय नर्तक एवं सांस्कृतिक दलों ने कार्यक्रम में भाग लिया और अपने कला-संस्कृति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कोरबा जिले के “जय ठाकुर देव महिला करमा पार्टी” ग्राम घोटमार ग्राम पंचायत गेरांव वि.ख. कोरबा ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुये तृतीय स्थान प्राप्त किया। राज्य शासन द्वारा तृतीय पुरुस्कार के रूप में रु. 50,000/- दल को प्रदाय किया गया।

राज्य शासन के निर्देश पर 15 नवम्बर 2025 को उत्तर छ०ग० क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जय ठाकुर देव महिला करमा पार्टी ग्राम घोटगार ग्राम पंचायत गेराव विख कोरबा एवं शहीद वीरनारायण सिंह लोक कला महोत्सव नृत्य प्रतियोगिता अंतर्गत “मोर चंदैनी गोंदा’ करमा पार्टी पहाड़गांव विकास खण्ड करतला को राज्य स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम पी.जी. कॉलेज मैदान अंबिकापुर, जिला सरगुजा भेजा गया था। दोनो दलों में लगभग 180 महिला एवं पुरूष सदस्य शामिल थे।कलेक्टर अजीत वसंत एवं सहायक श्रीकांत कसेर ने उक्त उपलब्धि करमा पार्टी/नर्तक दल को बधाई देते हुए आगामी भविष्य में भी जिले का मान बढ़ाने की अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

- Advertisement -
Latest News

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार, तेज बारिश और बिजली गुल होने का उठाया फायदा, प्रबंधन के उड़े होश,देखिए विडिओ

अंबिकापुर। बाल संप्रेक्षण गृह से सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए 11 अपचारी बालकों के फरार होने का सनसनीखेज...

More Articles Like This