सुशासन तिहार 2026 : कोतबा नगर पंचायत शिविर में जनप्रतिनिधियों और आमनागरिकों ने नशा मुक्ति अभियान की ली शपथ

Must Read

जशपुर 15 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार का जिले में बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में विगत दिवस 13 मई 2026 को सुशासन तिहार के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर नगर पंचायत कोतबा में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कोतबा के जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, नगर पंचायत कोतबा एवं जनप्रतिनिधि, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव ,जिला स्तरीय अधिकारी ब्लॉक लेवल अधिकारी उपस्थित थे।

शिविर में जनप्रतिनिधियों और नगर वासियों लगभग 500 लोगों ने नशामुक्ति अभियान का शपथ लिया गया।तथा शिविर में विभिन्न विभागों के 104 मांग शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए हैं।

- Advertisement -
Latest News

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

रायपुर,15 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आम उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य...

More Articles Like This