कोरबा में पुलिसकर्मियों के 3 बच्चों की डूबकर मौत:तालाब में नहाने के दौरान हादसा, तीनों की उम्र 9 से 12 साल

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार को तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीनों पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चे थे। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदी तालाब की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चों की पहचान युवराज सिंह ठाकुर (9), प्रिंस जगत (12) और आकाश लकड़ा (13) के रूप में हुई है। युवराज राजेश्वर ठाकुर का बेटा, प्रिंस अयोध्या जगत का बेटा और आकाश जोलसा का बेटा था।

समय गहरे पानी में समाए तीनों

दरअसल, तालाब में नहाने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य शुरू किया गया और बच्चों को निकाला गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पहले भी हो चुकी है घटनाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार, रिसदी तालाब काफी गहरा है। पहले भी यहां डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। फिर भी सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को बिना निगरानी तालाब या नदी-नालों में न जाने दें।

फिलहाल, तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This