उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्वमंगला मंदिर में की पूजा अर्चना,जिले और प्रदेशवासियों के खुशहाली और समृद्धि की कामना की

Must Read

कोरबा : नगर विधायक, वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्यक आबकारी, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सोमवार को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन के अवसर पर मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर मां सर्वमंगला की पूजा अर्चना कर जिले वासियों और प्रदेशवासियों के खुशहाली और समृद्धि की कामना की। साथ ही सभी श्रद्धालु को नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाए दी।

अग्रसेन जयंती शोभायात्रा में भी हुए शामिल,दी शुभकामनाए

इसी तरह श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री अग्रवाल सभा कोरबा द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा में भी मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए। जहाँ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के साथ श्री अग्रसेन जी महराज की पूजा अर्चना कर सभी को इस पावन अवसर की बधाई एवं शुभकामनाए दी।

- Advertisement -
Latest News

बीजेपी के सुशासन में ‘साड़ी’ पर दाग ! महिला सचिव साड़ी घोटाले में लिप्त ? नारी सम्मान के नाम पर भी कमीशनख़ोरी,जांच में आंच…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में अंजाम दिया गया,साड़ी घोटाला बीजेपी शासन में भी अपने पैर पसारे हुए...

More Articles Like This