ब्रेकिंग न्यूज : 25 फ़ीट ऊँची दीवार फांदकर फरार हुए रेप के 4 आरोपी, कोरबा जेल प्रशासन पर उठे सवाल,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा जिला जेल में बंद चार विचाराधीन कैदी फरार हो गए हैं। ये चारों आरोपी पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद थे। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


ऐसे दिया घटना को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, इन कैदियों ने गाय के कफ़न-दफ़न का बहाना बनाकर जेल की पिछली दीवार तक पहुँचने का मौका ढूंढा। योजना के तहत, उन्होंने 25 फ़ीट ऊँची दीवार को फांदकर फ़रार होने में सफलता हासिल की। घटना के वक्त जेल परिसर की बत्तियाँ बंद थीं, जिसका फ़ायदा उठाकर वे भाग निकले।


यह पूरी घटना जेल के सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जेल प्रशासन और फ़ॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँच गई। फ़रार हुए आरोपियों की पहचान और तलाशी के लिए पूरे ज़िले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी पुलिस थानों और चेक पोस्टों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना से जेल प्रशासन की लापरवाही साफ़ उजागर होती है।

- Advertisement -
Latest News

29 अगस्त को कोरबा में सजेगा प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव, लोक संस्कृति और परंपरा का दिखेगा भव्य संगम

कोरबा। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था को समर्पित प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव 2026 का आयोजन 29 अगस्त को...

More Articles Like This