राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोरबा में खेलो इंडिया का आगाज, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह का भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य स्वागत

Must Read

कोरबा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ करने कोरबा पहुंचे राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह का शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।

सांसद का स्वागत सीएसईबी गेस्ट हाउस में हुआ, जहां बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, दिलेंद्र यादव, मनीष मिश्रा, मनोज लहरे, पार्षद हितानंद अग्रवाल, अजय चंद्रा, जिला सह मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा, लक्की नंदा, अजय विश्वकर्मा, अनिल वस्त्रकार, गोपलाल राठिया, भरत सोनी, उदय सिंह, युगल केवट, नीरज ठाकुर, चंदन सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने स्टेडियम, कोरबा में आयोजित खेलो इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “खेल जीवन में अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित यह महोत्सव युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रेरणादायी अवसर है।”

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई पहचान मिली है। गांव-गांव और नगर-नगर से उभर रही खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं और कोरबा जिला भी खेलों के क्षेत्र में राज्य व देश का गौरव बढ़ाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने।

- Advertisement -
Latest News

कनकेश्वर धाम में गूंजा हर-हर महादेव, कांवरिया संघ ने लगाया भव्य भंडारा,देखिए विडिओ

कोरबा। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर कनकेश्वर धाम में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह...

More Articles Like This