श्रीराम फाइनेंस द्वारा बच्चों को स्कॉलरशिप सर्टिफिकेट एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान

Must Read

कोरबा। श्रीराम फाइनेंस द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रमाणपत्र एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने अपने प्रमाणपत्र प्राप्त कर खुशी जाहिर की और इसे अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। संस्था के अधिकारियों ने बच्चों को निरंतर मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। जेपी न्यूज़ का संचालक मनीष जायसवाल के बड़े सुपुत्र सक्षम जायसवाल ने भी कक्षा आठवीं में 95.3% लाकर परिवार का नाम उज्ज्वल किया और उससे भी श्री राम श्री राम फाइनेंस के द्वारा स्कॉलरशिप सर्टिफिकेट एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

श्रीराम फाइनेंस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।

इस दौरान विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे और उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

- Advertisement -
Latest News

कनकेश्वर धाम में गूंजा हर-हर महादेव, कांवरिया संघ ने लगाया भव्य भंडारा,देखिए विडिओ

कोरबा। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर कनकेश्वर धाम में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह...

More Articles Like This