Korba: चोरी के रेत से चल रहा ACC का बैच मिक्स प्लांट..लोग पूछ रहे कहां है टास्क फोर्स के टीम का ध्यान

Must Read

कोरबा। कलेक्टर नेअवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाए है। बावजूद इसके बालको चेक पोस्ट में संचालित एसीसी कंपनी के बैच मिक्स प्लांट में चोरी का रेत खपाया जा रहा है। रात के अंधेरे में डंप हो रहे रेत को देख पब्लिक पूछ रही है “कहाँ है टास्क फोर्स के टीम का ध्यान, रेत चोरों को पकड़ो श्रीमान..!”

बता दें कि बालको पॉवर प्लांट के एक्सटेंशन का काम शुरू होते ही नेतानुमा ठेकेदारो की चांदी हो गई है। नेतागिरी की धौंस दिखाकर अवैध कार्यो को अंजाम दे रहे हैं। मामला चेक पोस्ट के पास लगे एसीसी के बैच मिक्स प्लांट का है जहां लगातार रात के अंधेरे में गलत तरीके से अवैध रेत डंप किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि अहिरन और हसदेव का सीना छलनी कर रेत तस्करी की जा रही है और उसे बालको की एसीसी कम्पनी में खपाया जा रहा है।

रेत कारोबार से जुड़े लोगों की माने तो रेत बरमपुर से निकालकर सीएसईबी कालोनी से होते हुए गाड़ियां फर्राटे भर रही है। अवैध तरीके से रेत खपाने की शिकायत के बाद भी माइनिंग विभाग के कारिंदे अवैध तस्करों पर लगाम लगाने में अक्षम साबित हो रहे हैं।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This