KORBA:- जेसीबी चोर की तलाश में जुटे वन विभाग व पुलिस के जवान…

Must Read

अवैध उत्खनन में जप्त जेसीबी वाहन हुआ गायब-तलाश में जुटे वन विभाग व पुलिस
कोरबा

कोरबा । कोरबा जिले के बालको वन परिक्षेत्र के जवान तथा बालको पुलिस उसकी तलाश में जुट गए हैं, जो वन विभाग के बालको स्थित कार्यालय में खड़े जेसीबी को गायब कर दिया है। इस सिलसिले में दोनों ही विभाग ने अपने-अपने मुखबिरों को सचेत कर दिया है तथा तत्काल सूचना देने को कहा है। सूचना मिलते ही जेसीबी पार करने वाले चोर को पकडकर हवालात भेजे जाने की कार्यवाही की जाएगी।
जानकारी के अनुसार बालको क्षेत्र के जंगल में जेसीबी वाहन लगाकर मिट्टी का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। जब वन विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक लगी तो वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी वाहन को जब्त कर परिक्षेत्र कार्यालय में सुरक्षित रखा गया था। लेकिन इस बीच देर रात को वह वहा से गायब हो गयी, इसकी जानकारी लगते ही वन विभाग में हडकंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को देते हुए रिपोर्ट लिखाई गई। जिस पर बालको पुलिस ने अज्ञात जेसीबी चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की तहकीकात में जुट गई है। वन विभाग ने भी अपने जवानों तथा मुखबिरों को सतर्क कर पता लगाने में जुट गई है। वन विभाग एवं पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक शीघ्र ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

SECL देव माइनिंग में नौकरी के नाम पर 4 लाख की ठगी का आरोप, फर्जी गेटपास ने खड़े किए सवाल, जनदर्शन में हुई शिकायत…

कोरबा। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में कार्यरत ठेका कंपनी देव माइनिंग में नौकरी लगाने के नाम पर पांच बेरोजगार युवकों...

More Articles Like This