KORBA: शहर सौदंर्यीकरण को नित नया आयाम

Must Read

कोरबा। कोरबा शहर में सौदंर्यीकरण को नित नया आयाम दिया जा रहा है। प्रदेश के उद्योग , वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने दर्री बराज पुल के समीप कोलमैन की प्रतिमा का अनावरण किया, तो वहीं सिविल लाईन में मिनी गार्डन का लोकार्पण भी किया गया, इसी प्रकार पुष्पलता उद्यान के सामने सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में समर्पित हुआ। इस मौके पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारीगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर की व्यवस्थाओं का सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ शहर का सौदंर्यीकरण कर इसे संजाने, संवारने की दिशा में नित नये आयाम स्थापित किये जा रहे हैं, एक ओर जहॉ शहर की स्वच्छता पर पूरा फोकस रखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर थीम आधारित पेंटिंग, चित्रकारी, लघु उद्यानिकी थीम आधारित रोड साईड प्लांटेशन पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम द्वारा दर्री बराज पुल के समीप कोलमैन की प्रतिमा स्थापित कराई गई है, जिसका अनावरण उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं श्रीमती राजपूत के हाथों किया गया।

इसी प्रकार निगम द्वारा सिविल लाईन में निगम आयुक्त के बंगले के समीप मिनी गार्डन बनाया गया है, जिसका लोकार्पण भी उद्योग मंत्री व महापौर के करकमलों से सम्पन्न हुआ। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर के रोड डिवाईडरों में मल्टीकलर फूलों के पौधे रोपित कर डिवाईडरों को मल्टीकलर फूलों से सजाने संवारने का कार्य भी हो रहा है। इस कड़ी में निगम द्वारा सुभाष चौक पुष्पलता उद्यान से  कोसाबाड़ी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित रोड डिवाईडर में इमोजी थीम के अंडाकार गमलों में वोगनबेलिया तथा यूफारविया मल्टीकलर फूलों के पौधे लगाये गये हैं, इन्हें भी आज जनसेवा में समर्पित किया गया। 

- Advertisement -
Latest News

कोरबा चौपाटी में सिलेंडर चोरी, चोरों ने नगदी छोड़ी:पुलिस ने मामला दर्ज किया, सिलेंडर किल्लत से दुकानें बंद होने का खतरा

कोरबा। कोरबा के घंटाघर में गढ़कलेवा चौपाटी से गैस सिलेंडर चोरी की घटना से व्यापारी चिंतित हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात...

More Articles Like This