Korba: 11 लाख की अवैध शराब जमींदोज, कोरबा पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

Must Read

कोरबा। जिले में जप्त अवैध शराब का पुलिस ने विधिवत नष्टीकरण किया है। 20 अगस्त को पुलिस लाइन कोरबा में आयोजित कार्रवाई में 222 प्रकरणों से जब्त लगभग 2,045 लीटर शराब को नष्ट किया गया।

जप्त मदिरा में 1,048.91 लीटर महुआ शराब, 334.76 लीटर देशी शराब और 421 लीटर अंग्रेजी शराब एवं 13 बियर शामिल थीं, जिनकी कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है। सबसे ज्यादा 73 प्रकरण थाना पाली और 33 प्रकरण थाना कोतवाली से जुड़े हुए थे, जबकि शेष प्रकरण अन्य थानों से प्राप्त हुए।

समिति की मौजूदगी में पारदर्शी कार्रवाई

यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरबा द्वारा गठित समिति की उपस्थिति में की गई। नष्टीकरण प्रक्रिया छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के प्रमाण-पत्र और मानकों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।

पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जून 2025 में कोरबा पुलिस ने करीब 9,911 लीटर शराब, 852 लावारिस वाहनों की नीलामी और 652 विसरा प्रकरणों का नष्टीकरण किया था।

स्वच्छ और व्यवस्थित थाने की दिशा में कदम

जप्त शराब के निपटान से थानों में वर्षों से जमा अनुपयोगी सामग्री हटाने में मदद मिली है। पुलिस का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई न केवल कानूनी प्रक्रिया को मजबूती देती है, बल्कि थाना परिसरों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने में भी सहायक होती है।

जिला पुलिस ने कहा है कि थानों को और अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंकाछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेलवे...

More Articles Like This