कोरबा जिले में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आज दर्री थाना क्षेत्र में स्थित पुराने शराब दुकान के पास एक सुबह लगभग 10 बजे इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। राहगीरों ने दुकान से धुआं निकलते देखा और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
Must Read
Latest News
KORBA: DEF निर्माता अनूप गिरफ्तार,पैकेजिंग की जाँच
कोरबा-दीपका। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा पेट्रोल पंप में नकली ऑटोमोबाइल उत्पादों के भंडारण और बिक्री...















