कोरबा ब्रेकिंग। कोलंगा के ग्रामीणों पर दर्ज एफआईआर हर हाल में निशर्त वापस होगी – सांसद ज्योत्सना महंत,देखिए विडिओ

Must Read


अब एफआईआर होगी तो सांसद महंत व विधायक राठिया पर होगी

कोरबा। यह कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं बल्कि सामाजिक संघर्ष है। आप अपने समाज और धरती मां – जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, और इस लड़ाई में हम आपके साथ खड़े हैं।
यह बात सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने मंगलवार को रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम कोलगा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
सांसद ज्योत्सना महंत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ग्रामीणों और हमारी बहनों पर दर्ज की गई एफआईआर हर हाल में निशर्त वापस ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने डीएफओ से सीधे कहा है कि ग्रामीणों पर किसी भी तरह की कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी।


अब एफआईआर होगी तो हमारे ऊपर होगी – सांसद का ऐलान
सांसद ने कहा,
“मैं यह वादा करती हूं कि किसी भी ग्रामीण पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। जरूरत पड़ी तो अब एफआईआर मेरे और विधायक फूलसिंह राठिया के ऊपर होगी।”
उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का संदेश केवल प्रेम और अहिंसा है। प्रेम से लड़ी गई लड़ाई में न खुद का नुकसान होता है, न सामने वाले का और न ही प्रकृति का।
जल-जंगल-जमीन बचाने धरना और विधानसभा घेराव तक करेंगे
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि
अगर जरूरत पड़ी तो धरना दिया जाएगा, विधानसभा का घेराव किया जाएगा, लेकिन ग्रामीणों के जल, जंगल और जमीन को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जंगल बचाने की इस लड़ाई में विधायक फूलसिंह राठिया और पूरी कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के साथ खड़ी है।
डबल इंजन की सरकार आदिवासी विरोधी – सांसद
सांसद ने कहा कि
“आदिवासियों का जीवन जल, जंगल और जमीन पर निर्भर है। सभी धर्मों में जल-जंगल-जमीन की पूजा होती है, लेकिन दिल्ली में बैठे नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की डबल इंजन सरकार हमारे पूजनीय जंगलों को कटवा रही है, जो साफ तौर पर आदिवासी विरोधी नीति को दर्शाता है।”
एक पेड़ मां के नाम, लाखों पेड़ दोस्त के लिए कटवा रहे
सांसद ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि
“मोदी जी एक पेड़ मां के नाम लगवाते हैं और लाखों पेड़ अडानी के नाम पर कटवाए जा रहे हैं। बिना पूछे, बिना सहमति जंगल काटे जा रहे हैं। यह हिटलरशाही है – ग्रामीणों की जमीन छीनकर अपने दोस्तों को परोस दी जा रही है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।”
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर
रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया,
पीसीसी संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई,
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौहान सहित
सांसद प्रतिनिधि किरण चौरसिया, पोषक दास महंत, सरपंच संतराम राठिया, गंभीर सिंह, बाबूलाल, अजीज खान, प्रवीण ओग्रे, जय किशन, लखन घृतलहरे, कन्हैया भाई, शुशीला राठिया, कुमारी बाई, दसमेत राठिया, जानकी बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
JB News कोरबा | छत्तीसगढ़
✍️ रिपोर्ट: मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This