Korba Breaking: थार चालक का तांडव..ठेला गाड़ियों पर कार चढ़ाते फरार, देखें Video …

Must Read

कोरबा। टीपी नगर क्षेत्र में इंडियन कॉफी हाउस से ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले आंतरिक मार्ग पर अभी-अभी रात करीब 9:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। काले रंग की एक जीप के चालक ने बड़ी खतरनाक तरीके से वाहन को चलाया और रफ्तार देते ही उसने टैक्सी स्टैंड के पास संचालित पान ठेला को टक्कर मारते हुए यहां से गाड़ी आगे ठीक सामने संचालित दुकानों के बरामदे को क्षतिग्रस्त करते हुए रफ्तार बढ़ा दी और नया बस स्टैंड जाने वाले मार्ग से होकर फरार हो गया। इस घटनाक्रम के दौरान यहां मौजूद कुछ लोग चपेट में आने से बाल-बाल बचे। ठेला व दुकान संचालकों तथा कुछ वाहनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।

बताते चलें कि इन दिनों वाहन चलाने के शौक में अनेक अकुशल और नाबालिक हाथों ने स्टेरिंग थाम रखी है, इसकी वजह से वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का सबब बन रहे हैं। बहरहाल उक्त जीप की तलाश पुलिस द्वारा सूचना मिलने के उपरांत की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

चिरायु योजना से नमन को मिली नई जिंदगी, निःशुल्क हृदय ऑपरेशन के बाद फिर लौटी खुशियां,देखिए विडिओ

कोरबा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत कोरबा जिले के 16 वर्षीय नमन कुमार डहरिया को निःशुल्क हृदय...

More Articles Like This