Korba Breaking- adani पावर में हड़ताल स्थगित, 12 सूत्रीय समझौते पर बनी सहमति— श्रमिकों को मिली बड़ी राहत…

Must Read

कोरबा। जिले के अदानी पावर प्लांट में पिछले तीन दिनों से जारी श्रमिकों का आंदोलन अब स्थगित हो गया है। अदानी पावर प्लांट में काम कर रहे हजारों श्रमिकों ने प्रबंधन के साथ हुई बैठक के बाद 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनने के पश्चात हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया। इस सहमति को श्रमिकों के हित में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बैठक में प्रिंसिपल एम्प्लॉयर, ठेकेदारों और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच लंबी चर्चा के बाद कार्य समय, वेतन, सुरक्षा, अवकाश और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट निर्णय लिया गया। समझौते के अनुसार अब श्रमिकों से प्रतिदिन केवल 8 घंटे कार्य लिया जाएगा। इससे अधिक कार्य करने पर ओवरटाइम की गणना करते हुए दोगुनी दर से भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। मजदूरी का भुगतान हर माह 7 से 10 तारीख के बीच किया जाएगा और यह राज्य की न्यूनतम मजदूरी दर के अनुरूप होगा। इसके साथ ही गेट पास (क्रोनोस) प्रणाली 15 दिनों के भीतर लागू की जाएगी, जिससे उपस्थिति और कार्य समय में पारदर्शिता आएगी। दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में ईएसआईसी प्रावधानों के तहत सहायता और आश्रित को रोजगार देने पर भी सहमति बनी है। पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, साप्ताहिक शिकायत निवारण बैठक और सेवा निरंतरता जैसे बिंदुओं को भी समझौते में शामिल किया गया है। श्रमिकों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद ही उन्होंने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया।

- Advertisement -
Latest News

कटघोरा में दिनदहाड़े 2 लाख की चोरी: बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर सेकंडों में डिक्की साफ

कोरबा।जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एक चौंकाने वाली चोरी की वारदात सामने आई।...

More Articles Like This