कोरबा ब्रेकिंग-चाका धमना तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, हत्या की आशंका

Must Read

कोरबा। ग्राम पंचायत ढूरेना के आश्रित ग्राम चाका धमना के तालाब में आज सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। तालाब के भीतर एक अधेड़ व्यक्ति की लाश पानी में तैरती हुई देखी गई। राहगीरों ने शव को देखकर तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।

तालाब के किनारे एक अज्ञात मोटरसाइकिल खड़ी मिली है, जिससे घटना और भी रहस्यमयी हो गई है। आसपास के लोग इस घटना को हत्या से जोड़कर देख रहे हैं और चर्चा कर रहे हैं कि व्यक्ति की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया होगा।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण दीपका थाना पुलिस का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस के मौके पर पहुंचने और जांच शुरू करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

👉 यह मामला पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Advertisement -
Latest News

नागबंधम’ में विलेन अब्दाली के रूप में ऋषभ साहनी छाए, सोशल मीडिया पर परफॉर्मेंस की जमकर हो रही सराहना

मुंबई। फिल्म ‘नागबंधम’ के सिनेमाघरों में रिलीज़ होते ही अभिनेता ऋषभ साहनी अपने दमदार विलेन अब्दाली के किरदार को लेकर...

More Articles Like This