कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में बीआरसी स्तर पर मिली अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच के बाद शासन-प्रशासन ने निर्णायक कार्रवाई की है। मामले में गठित जांच टीम की रिपोर्ट सामने आने के बाद स्रोत समन्वयक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर शिक्षक रामेश्वर प्रसाद धनगर को नया ब्लॉक रिसोर्स को ऑर्डिनेटर (BRC) पदस्थ किया गया है। वहीं, वर्तमान बीआरसी गुलाब दास महंत को उनके मूल शाला में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिनकी पुष्टि जांच टीम ने की। शिकायतकर्ताओं के द्वारा और लगातार खबर प्रकाशन के बाद यह कार्रवाई संभव हो पाई है। प्रशासन का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्ती ज़रूरी है।सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अब नए बीआरसी से अपेक्षा की जा रही है कि वे विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता, शिक्षक-विद्यार्थी उपस्थिति और योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार लाएँगे।यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि शासन किसी भी स्तर पर लापरवाही और गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगा।
Must Read
Latest News
चेतन चौधरी को नहीं मिली अग्रिम ज़मानत,नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में हैँ मामला दर्ज, जाना पड़ेगा जेल,देखिए विडिओ
कोरबा। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस रोड में स्थित एसएस प्लाजा शॉपिंग कांप्लेक्स में संचालित शारदा टेलीकॉम के संचालक...
















