नेवरा नाला में बांध निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। पोड़ी-उपरोड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटघोरा नगई में नेवरा नाला को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। शिकायत में मनरेगा के तहत निजी भूमि की ओर पानी बहाए जाने और नाले पर उचित पुलिया नहीं बनाए जाने से किसानों को नुकसान होने का आरोप लगाया गया है।


शिकायतकर्ता के अनुसार, पटवारी हल्का नंबर 39 के अंतर्गत नेवरा नाला को लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि नाले के लगभग 500 मीटर ऊपर ग्राम पंचायत द्वारा बांधनुमा निर्माण कराया गया है, जिसके कारण पानी का बहाव निजी भूमि की ओर हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पानी के बहाव से खेतों में पानी भरने तथा फसलों को नुकसान होने की आशंका है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि नाले के पानी के निकलने वाले हिस्से में कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से कब्जा किया जा रहा है, जिससे जल निकासी प्रभावित हो रही है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि इस समस्या के कारण उनकी निजी भूमि और फसल प्रभावित हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने, नाले का पानी उचित दिशा में बहाने की व्यवस्था करने तथा आवश्यक स्थान पर पुलिया बनाने के निर्देश देने की मांग की है।
अब देखना होगा कि शिकायत पर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

- Advertisement -
Latest News

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्कूलों में साईंश्योर न्यूट्रिशन पायलट प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ

तीन शासकीय विद्यालयों के लगभग 500 बच्चों को मिलेगा निःशुल्क पोषण सहयोगबच्चों के स्वास्थ्य और सीखने की क्षमता को...

More Articles Like This