Wednesday, February 11, 2026

KORBA BREAKING : मोरगा चौकी इलाके में दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गिरी कार में लगी भीषण आग, 2 सवारों की जलकर मौत…

Must Read

कोरबा,14 जनवरी। जिले के सरहदी क्षेत्र मदनपुर में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा आज सुबह करीब 4 बजे बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी के पास हुआ. जानकारी के अनुसार, एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई. नीचे गिरते ही वाहन में भीषण आग लग गई, जिससे कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई.

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मृतकों की पहचान गोपाल चंद्र डे (42 वर्ष), पिता मानिक चंद्र डे और अरुण सेन (36 वर्ष), पिता बनारसी लाल सेन के रूप में हुई है. दोनों मृतक बिलासपुर शहर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी खुर्द के निवासी थे. हादसे के समय वे वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएफ 1673 में सवार थे.

सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक बिलासपुर से विश्रामपुर स्थित तातापानी महोत्सव में शामिल होने के लिए निकले थे. रास्ते में मदनपुर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी है.

फिलहाल मोरगा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

शिवरीनारायण। Shivrinarayan Accident: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर...

More Articles Like This